सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपाई निकलवाएंगे सेवा ज्योति संकल्प यात्रा

वर्चुअल बैठक भी विधानसभा की मंडल अध्यक्षों को एक जगह इकट्ठा कर ली जा रही है, हर बूथ से भाजपाई लाभार्थियों को साथ लेकर बाइक पर निकलेंगे, कार्यक्रम स्थल के लिए, आयोजन स्थल की तैयारी भी शुरू, भाजपाइयों के हाथों में मशाल ज्योति, भाजपा ध्वज और आभार की तख्तियां रहेगी

भाजपाई निकलवाएंगे सेवा ज्योति संकल्प यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल के 25 वर्षों को भाजपा सेवा के रूप में मना रही है। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को भाजपा सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन हर बूथ से करेगी। इस आयोजन को लेकर जहां बैठक और वर्चुअल बैठक के आयोजन किए जा रहे हैं। कल भी भाजपा नगर अध्यक्ष ने विधानसभा 4 सहित अन्य विधानसभाओं की वर्चुअल बैठक ली। इस वर्चुअल बैठक में हर विधानसभा के मंडल पदाधिकारी एक जगह एकत्रित हुए और फिर उनसे नगर अध्यक्ष ने चर्चा कर हर बूथ से भाजपाई लाभार्थियों को एकत्रित कर 7 अक्टूबर को टू-व्हीलर पर एक साथ आईडीए ग्राउंड मंगल सिटी के समीप विजय नगर क्षेत्र में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे और प्रधानमंत्री विकसित भारत का सभी संकल्प दिलाएंगे। आयोजन की जिम्मेदारी विधायक रमेश मेंदोला, सौगात मिश्रा, निखिल सोनी, भूपेन्द्र चौहान, भरत खस, सचिन बंसल, मुकेश मंगल को दी गई है। कल भी तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का दौरा जिम्मेदारों ने किया।

कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अलावा प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर भी मौजूद रहे। भाजपाई अपने साथ बाइक पर लाभार्थियों को लेकर तय स्थान पर एकत्रीकरण करेंगे और फिर रैली के रूप में हर विधानसभा से भाजपाई लाभार्थियों के साथ विजय नगर आईडीए ग्राउंड पहुंचेंगे। मशाल ज्योति लेकर कार्यकर्ता हाथों में भाजपा ध्वज और प्रधानमंत्री नरेन्द्र के प्रति आभार व्यक्त कर तख्तियां भी लेकर रैली में शामिल होंगे। सभी भाजपाई और लाभार्थियों को सुबह 10 बजे आईडीए ग्राउंड पर पहुंचना है उसके बाद विजय संकल्प सभा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें