सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 'आंगन मिलन उत्सव' कार्यक्रम कल 28 सितंबर से आयोजित होकर यह आयोजन तीन चरणों में चलेगा। कार्यकर्ता प्रत्येक आँगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। उत्सव के रूप में उत्साह के साथ इस उत्सव को मनाने की बात शहर से लेकर जिला तक में मनाने की कही गई। वहीं जिले के गांव-गांव में कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे यही स्थिति शहर और वार्ड और बूथ तक होगी। कार्यक्रम 28 सितंबर से प्रारंभ होगा, 3 चरणों में चलेगा, 05 अक्टूबर तक कार्यक्रम करना है।
आंगनवाड़ी में सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करना है। साथ ही बच्चों के साथ मनोरंजक खेल खेलना है, उनका प्रोत्साहन करना है एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्र हितग्राही को योजना से जोड़ने का काम करना है। कार्यक्रम की जवाबदारी महिला मोर्चा को सौंपी गई है। सुमित मिश्रा, वंदना मंडारे, श्रवणसिंह चावडा, श्रेष्ठा जोशी, माधुरी जायसवाल, किरण सूर्यवंशी, रीता उपमन्यू, रीना मालवीय सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में श्रद्धा दुबे, हेमलता डागर,कंचन गिदवानी, निशा यादव, विमला मनाग्रे, नारायणी बरेठा, बुलबुल वर्मा, ममता बिरथरे, मयूरी शर्मा, किरण चौहान, शारदा कुशवाह, पूजा यादव, नीतू जैन, रितु पाटिल, आभा शर्मा, पूजा बड़जात्या सहित भाजपा नेत्रियां मौजूद थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




