महापौर पुष्यमित्र भार्गव विदेश यात्रा पर है इसलिए वे निगम से छुट्टी पर है और उनकी जगह आज प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर और सभापति मुन्नालाल यादव के साथ एसआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया, अश्विन शुक्ल, पार्षद कंचन गिदवानी सहित गिनती के लोग ही दिखे। आगे-आगे भाजपाई चल रहे थे और आगे बैंड की गाड़ी चल रही थी, जो बप्पा के गीत गुंजा रही थी। निगम के कुछ अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




