शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह सरकार को कराया याद

35 मंडल को मिले 25-25 हजार के चेक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह सरकार को कराया याद

भाजपा नगर ने कल गार्डन में मासिक बैठक बड़े रूप में आयोजित की। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे थे। खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में दिग्विजय सिंह सरकार के बंटाढार म.प्र. का भी जिक्र किया। खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता और युवाओं को 2003 के पहले के बंटाढार म.प्र. के हित बताए। खण्डेलवाल ने कहा कि क्योंकि हम आज जिस जिम्मेदारी पर है, जिस दायित्व पर है, उस दायित्व के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी संगठन का विस्तार करें। भाजपा का ही कार्यकर्ता हैं जो चाहे आधी रात हो, बारिश हो, सर्दी हो या गर्मी डटा रहता है। इसलिए आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अपेक्षित मौजूद रहे। 35 मंडलों को साउंड सिस्टम एवं मंडल खर्च हेतु 25-25 हजार के चेक वितरित किए। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यवृत्त की जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4