भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भाजपा की मासिक बैठक आज शाम 7 बजे से सोलारिस होटल में होगी। इस बैठक में आगामी आयोजन को लेकर जहां चर्चा होगी वहीं युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी बात की जाएगी, जो कार्य भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत किया है उसकी जानकारी भी दी जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल खुद इस बैठक में मौजूद रहेंगे और वे पूरी बात सुनने के बाद अपना मार्गदर्शन भी देंगे। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और आमंत्रित भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इंदौर में निवासरत राष्ट्रीय, प्रादेशिक पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की भी मौजूदगी रहेगी। मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, महामंत्री, मोर्चा प्रभारी और अपेक्षित मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ज्यादातर अपेक्षित के मौजूद रहने की संभावना भी जताई गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




