मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा ने की शहरी क्षेत्र की दो विधानसभा में बैठक

भारतीय जनता पार्टी हर माह बैठक का आयोजन संगठन स्तर पर कर आगामी गतिविधि अन्य मुद्दों पर चर्चा करती है। इसी कड़ी में राऊ विधानसभा के शहरी क्षेत्र छत्रपति संभाजी…

भारतीय जनता पार्टी हर माह बैठक का आयोजन संगठन स्तर पर कर आगामी गतिविधि अन्य मुद्दों पर चर्चा करती है। इसी कड़ी में राऊ विधानसभा के शहरी क्षेत्र छत्रपति संभाजी महाराज मंडल में बैठक का आयोजन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा, राजेश सोलंकी, मनीष केशवानी, गौतम शर्मा और मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई, योजनाएं बनाई गई। वहीं विधानसभा 4 के महाराणा प्रताप मंडल में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मालिनी गौड़, पार्षद योगेश गेन्दर, दिलीप खंडेलवाल, अभिषेक लड्ढा, गौरव तिवारी की मौजूदगी में यह बैठक हुई। इस तरह राऊ और विधानसभा 4 की मासिक बैठक में संगठन मुद्दों पर मौजूद भाजपाइयों को जानकारी दी गई और चर्चा भी की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें