सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

विधानसभा 1 में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ भाजपाई पहुंचे पुलिस की शरण में

क्षेत्र में है भाजपा के विधायक जो बने हुए है मंत्री सत्तन, पार्षद पति से लेकर अन्य भाजपाई भी रहे मौजूद, शराब, गांजा, पावडर के वितरण पर उठाई ऊंगली, भाजपा की सत्ता में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल

विधानसभा 1 में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ भाजपाई पहुंचे पुलिस की शरण में

विधानसभा एक में पहले भी नशीले पदार्थ की बिक्री को लेकर मुद्दा उठा था और उस समय क्षेत्रीय विधायक और मंत्री ने कहा था क्षेत्र में अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। जानकारी होने पर अवैध कारोबारी को ढाई फीट जमीन में गाड़ दिया जाएगा उसके बावजूद क्षेत्र में नशीले पदार्थ की बिक्री और वितरण हो रहा है, इसी बात को आधार बनाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधयाक सत्यनरायाण सत्तन, पार्षद पति मनोज मिश्रा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व पार्षद और युवा मोर्चा रहे संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष सावन वर्मा, कपिल शर्मा, कपिल नरवले, भरत वर्मा, अक्षय यादव, विधानसभा एक में नशीले पदार्थ की बिक्री और वितरण को लेकर गुहार लेकर वरिष्ठ पिुलस अधिकारी की शरण में पहुंचे और यह बताया कि लगातार रहवासी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और वितरण की शिकायत कर रहे है। नशे से आम लोगों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। नशेबाजों द्वारा महिला और बच्चियों से भी अपशब्द की शिकायतें आ रही है। भाजपा नेताओं ने पुलिस से मांग की कि स्कूल जाने वाली छात्राओं के मन में भी भय बना हुआ है इसलिए विधानसभा एक में नशीले पदार्थो की बिक्री और वितरण पर सख्ती की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। क्षेत्र की जनता की सुरक्षा एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें। भाजपाइयों ने मुद्दा अच्छा उठाया, लेकिन अपनी ही सरकार की पुलिस पर भी प्रश्न चिह्न लगा दिया और खुले रूप से कहा कि धड़ल्ले से नशा बिक रहा है। डीसीपी झोन 1 के नरेन्द्रसिंह रावत से मुलाकात की गई। खासतौर से कुछ क्षेत्रों के खुलेआम नाम बताए कि यहां नशा खुलेआम बिक रहा है। इन दिनों केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी नशे के कारोबार पर सख्त है और प्रदेश दौरे के दौरान अमित शाह ने म.प्र. में दिसम्बर 2029 तक नशा खत्म करने की बात भी कही थी। भाजपाइयों ने ज्ञापन के दौरान यह भी कहा कि समाज की दृष्टि से पुलिस नशा बिक्री मामले में पूरी तरह फेल है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2