मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री पाटीदार का स्वागत होगा

इंदौर भाजपा जिला ग्रामीण ने भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की। संत रविदास जयंती के अवसर पर जिले की चारों विधानसभा और मंडल में भ्रमण होने वाली कलश यात्रा को…

इंदौर भाजपा जिला ग्रामीण ने भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की। संत रविदास जयंती के अवसर पर जिले की चारों विधानसभा और मंडल में भ्रमण होने वाली कलश यात्रा को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 25 अगस्त दोपहर 2 बजे पाटीदार धर्मशाला राऊ में सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के सम्मान का आयोजन रखा गया है इसकी जानकारी भी दी गई। किए गए कार्यों की समीक्षा और आगामी संगठन कार्यों की चर्चा भी की गई। जिले के सभी पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में जिले में नई नियुक्ति जो मोर्चा अध्यक्ष महामंत्रियों की हुई उनका भी स्वागत किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें