स्वच्छ भारत दिवस-सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत मां की बगिया में पौधारोपण और 16 वाहनों की रैली के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया गया। वेस्ट टू आर्ट के माध्यम से तैयार सफाई मित्र की आकृति का लोकार्पण भी किया गया। स्वच्छता कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं का सम्मान भी हुआ। ग्रीन गणेश उत्सव के तहत थ्रीआर पंडालों का सम्मान किया गया। निगम द्वारा नेहरू पार्क में स्वच्छ भारत दिवस एवं स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर अभिषेक शर्मा ‘बबलू’,नंदकिशोर पहाड़िया, मनोज मिश्रा एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, कार्यपालन यंत्री सुमित अस्थाना की उपस्थिति रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




