भाजपा की दो दिवसीय पदाधिकारी और कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अगस्त को ओरछा के होटल राजमहल में होगी। मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश के सारे पदाधिकारी, सांसद सहित अन्य आमंत्रित है। इस बैठक की जिम्मेदारी गौरव रणदिवे और शैलेन्द्र बरुआ के हाथ में है। 29 अगस्त से ही पदाधिकारियों का ओरछा पहुंचना शुरू हो जाएगा। इस मुख्य बैठक के पहले 25 अगस्त को टोली की बैठक भी आयोजित की जा रही है। ओरछा में संगठन पदाधिकारियों ने व्यवस्था देखना शुरू कर दिया है। शैलेन्द्र बरुआ, श्याम महाजन, अर्चना सिंह, सुरेन्द्र शर्मा ने भी ओरछा जाकर तैयारियां को देखी। इस बैठक में प्रदर्शन भी लगाई जाएगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और संगठन के मुद्दों पर चर्चा भी होगी। ओरछा में 400 कमरों की बुकिंग की गई है। सरकार की योजनाओं से लेकर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी अलग- अलग दी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों में 106 नियमित सदस्यों, 41 विशेष आमंत्रित सदस्य के अलावा सांसद, विधायक सहित 350 से अधिक नेताओं की मौजूदगी इस बैठक में रहने की संभावना है, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे। इंदौर के सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




