ाोशी मोहल्ला स्थित मठ पर कल भाजपा नेता टंटू शर्मा ने धार्मिक आयोजन किया। अभिषेक, पूजन, आरती के बाद दाल-बाफला की सियासी महफिल भी सजाई गई है। टंटू शर्मा पहले कांग्रेस से जुड़े थे और अब संजय शुक्ला के कारण भाजपा में हैं। टंटू के संबंध दोनों ही दलों के नेताओँ से हैं इसलिए बड़ी संख्या में भाजपाई और कांग्रेसी पहुंचे। संत-महंत के अलावा समाज से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छावनी से जुड़े कई समाजसेवी भी इस आयोजन में पहुंचे और सभी ने दाल-बाफले का लुत्फ लिया। टंटू शर्मा के भाई रितेश शर्मा काफी पहले से भाजपा से जुड़े हुए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




