विधानसभा पांच के विधायक महेन्द्र हार्डिया का जन्मदिन कल भाजपाइयों ने मनाया। अलग-अलग सेवा कार्य किए गए और पर्यावरण संरक्षण का काम भी किया गया। ज्योतिबा फुले मंडल के उपाध्यक्ष पंडित जसराज शर्मा ने बताया कि विधायक महेन्द्र हार्डिया के जन्मदिन पर जानकी प्रपन्नाचार्य महाराज के आतिथ्य में बिचौली स्थित जीवन उमंग परिवार बालिका छात्रावास में बालिकाओं को मिठाई एवं अल्पाहार वितरण किया गया। इसके बाद लेटेश्वर हनुमान मंदिर पर औषधि और फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर निक्की कटारे, जितेंद्र बघेल, राकेश बघेल, राहुल मीणा, शिवराज कुशवाह, गुरु बघेल, सौरभ सिंह गौर, श्रीमती नीलम शर्मा, अंकित नामदेव, चेतन बघेल, बबलू तंवर सहित अन्य उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




