शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

भाजपा की नई कार्यसमिति पर पदाधिकारी ने दी अध्यक्ष को बधाई

नगर भाजपा के सहमीडिया प्रभारी एडवोकेट नितिन शर्मा ने भाजपा की नई कार्यसमिति में 153 सदस्यों के समावेश पर कहा कि इसीलिए भाजपा अन्य दलों से अलग कहलाती है। नगर…

नगर भाजपा के सहमीडिया प्रभारी एडवोकेट नितिन शर्मा ने भाजपा की नई कार्यसमिति में 153 सदस्यों के समावेश पर कहा कि इसीलिए भाजपा अन्य दलों से अलग कहलाती है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाया। यहां तक कि जनसंघ के समय काम करने वाले परिजनों को भी समावेश किया गया। कठिन समय में जनसंघ और भाजपा का साथ देने वाले परिवारों को महत्व दिया गया है। विचारधारा वाले परिवार के सदस्यों को जोड़े रखना ही भाजपा का दायित्व है और यह निभाया गया है। दो पीढ़ी के नेता और कार्यकर्ताओं को जोड़कर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जो टीम बनाई वह कुशल संगठन की छाप छोड़ी गई है। इसके लिए मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का साधुवाद भी नितिन शर्मा ने किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें