खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को मंत्री बनाने के बाद आज दोपहर 12 बजे के करीब विमानतल से इन दोनों की रैली निकाली जाएगी। एयरपोर्ट से वीआईपी मार्ग रामचन्द्र नगर, मरीमाता, राजकुमार ब्रिज, रीगल तिराहा, दवा बाजार होते हुए यह रैली भाजपा कार्यालय पहुंचेगी। दोपहर 1.30 बजे भाजपा कार्यालय पर मंच से स्वागत समारोह आयोजित होगा और उसके बाद मौजूद भाजपाइयों के लिए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भोज का आयोजन भी किया है। वार्ड 49 में राजकुमार ब्रिज के समीप मंच भी लगाया जाएगा। इधर विधानसभा 5 के राजेश उदावत सहित अन्य भाजपाइयों का एकत्रिकरण तिलक नगर पार्षद कार्यालय में कर वहां से सभी को भाजपा कार्यालय ले जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




