विधानसभा 1 के कान्यकुब्ज नगर 60 फीट रोड पर बड़ी संख्या में व्यापारियो की दुकानें है और रहवासी क्षेत्र दोनों ओर है। कान्यकुब्ज नगर पर विद्याधाम मंदिर का पिछवाडा गेट भी खुलता है और बडी संख्या में यहां से श्रद्धालु गौशाला गोसेवा के लिए पहुचंते और मंदिर के समीप ही गैस कार्य के लिए कम्पनी ने 12 दिन पूर्व यह गड्डा खुदवाया था और गड्डा खोदने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता और व्यापारी, समाजसेवी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि अवंतिका गैस कम्पनी को रोजाना शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। प्रजापत ने बताया कि यहां स्कूली विद्यार्थियों का भी बस पाइंट है और दूध व्यवसायियों को भी परेशानी आ रही है।


यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




