सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा नेता ने ली गड्ढा भरते ही राहत की सांस

कल उठाया था ब्लास्ट ने मुद्दा

भाजपा नेता ने ली गड्ढा भरते ही राहत की सांस

विगत पांच दिनों से विधानसभा 1 के वार्ड 4 से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण प्रजापत 60 फीट रोड पर अवंतिका गैस कम्पनी द्वारा खोदे गए गड्ढे से परेशान थे, झोन अधिकारियों को भी शिकायत की गई थी, लेकिन उन्होंने भी वरिष्ठ भाजपा की शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया था। कल जब सिटी ब्लास्ट ने 60 फीट रोड विद्याधाम मंदिर के पीछे हुए गड्ढे की खबर सचित्र प्रकाशित की उसी के बाद निगम झोन अधिकारियों की नींद खुली और उन्होंने अवंतिका गैस कम्पनी के जिम्मेदारों को हड़काया और तत्काल कल ही गड्ढा में मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया। इस पर भाजपा नेता ने राहत

को साधुवाद भी दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें