सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा कटे हुए नामों को फिर बढ़वा रही है -कांग्रेस

निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र

शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा, जिसमें विषय यह रखा गया कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें एसआईआर के दौरान काटे गए नामों को नहीं जोड़ा जाए। बाकलीवाल ने लिखा कि जो नाम जोड़े जाना है उनके फार्म नंबर-6 बीएलओ द्वारा लेकर जमा करवाये जा रहे हैं किंतु ऐसा ज्ञात हुआ है कि, पिछले समय एसआईआर की जांच के दौरान जो मतदाता अपात्र पाये गये थे एवं उनके नाम मतदाता सूची से काट दिये गये थे उन नामों में से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने मतदाताओं की संख्या बढ़ाये जाने के उद्देश्य को लेकर उन मतदाताओं के नाम पुनः जुड़वाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे एस.आई.आर. का उद्देश्य तो समाप्त हो ही रहा है और मतदाता सूची में पुनः फर्जीवाडा करने की कोशिश की जा रही है ताकि आगामी चुनावों की निष्पक्ष प्रक्रिया को समाप्त एवं प्रभावित किया जा सके। बाकलीवाल ने निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया कि मतदाता सूची एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान जो नाम मतदाता सूची से काटे गये थे, उन्हे पुन: मतदाता सूची में जोड़े जाने से रोका जावे तथा निष्पक्ष मतदाता सूची बनाये जाने के आदेश प्रदान किये जायें अन्यथा इन्दौर शहर कांग्रेस को बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें