शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

आज शाम भाजपा मना रही है दीप उत्सव

राजवाड़ा पर ढाई लाख दीये की तैयारी, घर-घर प्रज्ज्वलित होंगे दीप

आज शाम भाजपा मना रही है दीप उत्सव

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत की गई। आज रक्तदान शिविर के कई जगह आयोजन हो रहे हैं। वहीं आज आशीर्वाद का दीया भी भाजपाई इंदौर में करीब 5 लाख दीपक लगाकर जगमगाएंगे। अकेले राजवाड़ा पर ही 2 लाख 51 हजार दीपक लगाने का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इंदौर के 85 वार्डों के घर-घर में करीब ढाई लाख दीप जगमगाएंगे। इसके लिए भाजपा ने टोली का संयोजक जीतू जिराती को बनाया है। वहीं जनप्रतिनिधियों के अलावा दीपक जैन टीनू, सौगात मिश्रा, प्रियंका चौहान भी इस टोली में शामिल है। आज राजवाड़ा को विशेष रूप से दीप से जगमगाएंगे। माता अहिल्या प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्ज्वलन के आयोजन होंगे। हर बूथ पर भाजपाई कार्यक्रम शाम को दीप प्रज्ज्वलन का करेंगे। प्रमुख चौराहों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किए जाएंगे उसकी जिम्मेदारी भी दी गई है। राजवाड़ा उद्यान के आसपास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर भी लगाए गए हैं। राजवाड़ा परिसर में थैलियों में दीपक और कैन में तेल और बाती भी पहुंची है।

आज शाम भाजपा मना रही है दीप उत्सव

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें