भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, इंदौर ग्रामीण जिला में जीतू कुशवाह को प्रभारी बनाया गया और उन्होने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहले परिचय बैठक की और फिर संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर सार्थक चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिलाध्यक्ष शिव डिंगू, जीतू कुशवाह, नगर अध्यक्ष निखिल सोनी एवं संतोष यादव, मनोज पटेल, दिनेश नागर, अजीत कुशवाह, रवि पांचाल, रोहित यादव सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




