प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनन्द जैन कासलीवाल ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पर तंज कसा और कहा कि वे अपनी भारतीय जनता पार्टी को ही दायरे में रखे और दूसरी पार्टी में ताकना, झांकना बंद करें, बेवजह की बयानबाजी ना दें और जिस तरह से भाजपा नगर अध्यक्ष ने दो विधायकों रमेश मेंदोला और राकेश शुक्ला के दबाव में जीतू यादव की वापसी प्रदेश भाजपा से करवाई आखिर उसमें डील क्या हुई, उसमें क्या राजनीतिक खेल है यह भी वे स्पष्ट करें, नहीं तो कांग्रेस भी अब भाजपा के अंदरुनी मामले में ताकझांक करेगी। कासलीवाल ने कहा कि भाजपा को अपने चाल-चरित्र और चेहरे पर ध्यान रखना चाहिए। इधर-उधर के काम करने के बजाए आम लोगों को शासकीय योजना का लाभ दिलाए। शहर में अपराध कैसे कम हो और प्रदेश सरकार से लेकर निगम तक के टैक्स कैसे कम हो इस पर ध्यान दें, फिजूल बातों पर ध्यान न दें।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे और निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




