मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा का दोहरा चरित्र फिर उजागर

भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘समरसता सम्मेलन’ का झूठा स्वांग रचकर सामाजिक समरसता का ढोंग करती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पूर्व एमआईसी सदस्य एवं पार्षद जीतू…

भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘समरसता सम्मेलन’ का झूठा स्वांग रचकर सामाजिक समरसता का ढोंग करती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पूर्व एमआईसी सदस्य एवं पार्षद जीतू यादव (जाटव) को भाजपा ने निष्कासित किया था। दोषमुक्त होने के बाद उनका निष्कासन समाप्त कर उन्हें पुनः भाजपा में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन मेयर- इन-काउंसिल में स्थान नहीं दिया गया। सवाल यह है कि जब व्यक्ति दोषमुक्त होकर पार्टी में वापस आ सकता है, तो फिर उसे जिम्मेदारी देने में भेदभाव क्यों? समरसता सम्मेलन मंचों पर, भेदभाव सत्ता में—यही भाजपा का असली चरित्र है! भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे की सच्चाई अब जनता के सामने है। दलित समाज के जनप्रतिनिधि को सम्मान और बराबरी का अधिकार देने में भाजपा का रवैया उसके दलित विरोधी चेहरे को पूरी तरह उजागर करता है। उक्त पूर्ण आरोप के साथ जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें