मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा ने की दो प्रकोष्ठों में नियुक्तियां कल कांग्रेस ने सारे प्रकोष्ठ किए भंग

कई आरोपों के चलते कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के माध्यम से प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया। कांग्रेस ने जहां प्रकोष्ठों को भंग किया…

कई आरोपों के चलते कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के माध्यम से प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया। कांग्रेस ने जहां प्रकोष्ठों को भंग किया वहीं भाजपा ने कल ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने 20 भाजपाइयों को प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक, कार्यालय प्रभारी, सहप्रभारी, मीडिया प्रभारी, मीडिया सहप्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सहप्रभारी, शासन की योजना प्रचार-प्रसार में प्रभारी एवं सहप्रभारी बनाए। वहीं दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ में भी कल भाजपा ने प्रदेश भर के 14 भाजपाइयों के पद की नियुक्तियां की और दोनों प्रदेश संयोजकों ने यह नियुक्तियां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद ही की है, दोनों में बची हुई नियुक्तियां और जारी की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें