धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के धार ग्रामीण जिले के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बेहद कम उपस्थिति ने जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार की पोल खोलकर रख दी है, इस फ्लॉप शो के बाद से ही जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार की तैयारियों और जमीनी पकड़ पर गंभीर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार के अपने ही गृह जिला पंचायत क्षेत्र निसरपुर में आयोजित किया गया था, अपने ही गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अपेक्षित भीड़ जुटाने में पूरी तरह नाकाम रहे, जिससे प्रदेश अध्यक्ष के सामने संगठन की भारी किरकिरी हुई है, प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के पहले दौरे को देखते में कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचेंगे, लेकिन जब कार्यक्रम शुरू हुआ, तो पांडाल में 50 कार्यकर्ता भी नजर नहीं आ रहे थे, चारों तरफ खाली पड़ी कुर्सियां जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार की खस्ता हालत और सांगठनिक कमजोरी को बयां कर रही थीं,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हेमंत खण्डेलवाल का धार ग्रामीण जिले का यह पहला दौरा था, अमूमन प्रदेश मुखिया के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जाता है, लेकिन निसरपुर की इस घटना ने विपरीत तस्वीर पेश की है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिला अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में इस तरह का दृश्य दिखना यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर गुटबाजी हावी है या फिर नेतृत्व का कार्यकर्ताओं से संवाद टूट चुका है, फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिलाध्यक्ष बैकफुट पर है और शीर्ष नेतृत्व को जवाब देते नहीं बन रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




