21 लाख पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर, नन्दकिशोर पहाड़िया, अश्विनी शुक्ला, निरंजनसिंह चौहान, कमल वाघेला, श्रवणसिंह चावड़ा, सरपंच सुरेन्द्र सोलंकी, राकेश परमार, पवन पुरोहित सहित अन्य की मौजूदगी में वन विभाग की 100 एकड़ भूमि पर व्यापक पौधारोपण के अन्तर्गत करीब 10 हजार पौधों का रोपण कल बिजासन रमणा स्थित वन विभाग की भूमि पर किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने व्यापक पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत नवीन पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण भी किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




