सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा-कांग्रेस से जुड़े यादव समाजजन एक साथ मिलकर निकालेंगे शोभायात्रा

भगवान कृष्ण के नाम भाजपा और कांग्रेस से जुड़े आज एकजुटता के साथ भगवान के जयकारों के साथ शाम 6 बजे से मूसाखेड़ी क्षेत्र के चौधरी पार्क स्थित वीर बालाजी…

भगवान कृष्ण के नाम भाजपा और कांग्रेस से जुड़े आज एकजुटता के साथ भगवान के जयकारों के साथ शाम 6 बजे से मूसाखेड़ी क्षेत्र के चौधरी पार्क स्थित वीर बालाजी हनुमान मंदिर गवली मोहल्ला से शोभायात्रा निकालेंगे। बड़ी संख्या में भाजपा-कांग्रेस के राजनेता भी नजर आएंगे। वहीं यादव समाजजन भी पूरे शहर से इस यात्रा में पहुंचेंगे। अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश यादव एवं दीपक यादव भगवान ने बताया कि यह यात्रा डीजे, गाड़ी और बैंडबाजों के साथ झांकियों के बीच निकाली जाएगी, भगवान के जयकारे भी लगेंगे। क्षेत्र में परिक्रमा कर यह यात्रा वापस हनुमान मंदिर पहुंचेंगी, रास्ते में जगह-जगह स्वागत होगा। दिनेश यादव, दीपक यादव, भागीरथ यादव, रमेश यादव, पार्षद मलखान कटारिया, दीपक राजोरिया, कमल यादव, संतोष यादव, कालू यादव, रवि यादव, अमर यादव, प्रशांत यादव, करण यादव, नवनीत यादव, श्याम यादव, आशीष यादव, विनोद यादव, पिंटू जोशी, दादू यादव, हेमराज यादव, सूरज जोशी, गोपाल यादव, लाला जोशी, जग्गा यादव, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन यादव, नरेश पुरोहित, सतीश यादव, चंदन यादव, योगेश यादव मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें