सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा ने चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का हवाला दिया

एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। इन सवालों के बीच जिला भाजपा ने चुनाव आयोग के 26 सितंबर के स्पष्टीकरण का हवाला…

भाजपा ने चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का हवाला दिया

एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। इन सवालों के बीच जिला भाजपा ने चुनाव आयोग के 26 सितंबर के स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए अपनी स्थिति रखी है। भाजपा इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने पत्रकार-वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर से जुड़े निर्णयों, फॉर्म-6, ईसीआईनेट और एक प्रशासनिक पत्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की है। चावड़ा ने कहा कि आयोग के अनुसार एसआईआर से संबंधित निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। ऐसे में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर चर्चा आयोग के आधिकारिक स्पष्टीकरण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। फार्म-6 को लेकर भी सवाल उठे हैं, जबकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म-6 और संबंधित घोषणा-पत्र उपलब्ध हैं। इस विषय पर राजनीतिक दावों के साथ-साथ आयोग के निर्देश और न्यायालय में हुई कार्यवाही को भी सामने रखकर चर्चा की जानी चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें