प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे ने बताया कि भाजपा ने शुरू से ही छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर परेशानी और अड़ंगा डाला। कांग्रेस ने हमेशा इस आयोजन को छात्रों के हित की आवाज उठाते हुए हर संभव अच्छा करने का प्रयास किया। छात्र भी जान चुके हैं भाजपा की कथनी और करनी और कल छात्रों ने राहुल गांधी की गूंज में पहुंचकर बता दिया कि राहुल गांधी सही राह पर है और छात्र उनके साथ है। चौकसे ने कहा कि भाजाप के झूठ का पुलिंदा अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने जितनी परेशानी पैदा की कार्यक्रम उतना ही सफल रहा।
श्रीयादे प्रजापति बरदिया समाज द्वारा 22 सितम्बर को डोल ग्यारस मनाई जाएगी। शाम 6 बजे राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ डोल निकाला जाएगा। ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला के अखाड़े के उस्ताद शस्त्रकला का प्रदर्शन करेंगे। भजनों की प्रस्तुति भी होगी। चल समारोह कुम्हारखाड़ी मरीमाता चौराहा होते हुए राजवाड़ा से माँ हरसिद्धि मंदिर पहुंचेगा, जहां आरती की जाएगी। इस आयोजन से बालकदास पटेल, महेश कश्यप, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, जगदीश कश्यप, विजय कश्यप, राजू खिलचंद, संतोष कश्यप, अजय प्रजापति, नर्मदा पहलवान, हुकुमचंद कश्यप सहित अन्य जुड़े हुए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




