मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार और कार्ययोजना पर मंथन

नए अध्यक्ष ने की पहली बार संगठनात्मक बैठक

भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने पहली बैठक बुलाई जिसमें संगठनात्मक विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय भी हुआ और संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की संगठन मजबूती के लिए भूमिका और मजबूत की जाए इस पर चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत और सशक्त बनाया जाए, मोर्चा से जुडे कई पदाधिकारियों और वक्ताओं ने संगठनात्मक एकता, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भगवतीप्रसाद शिंदे, ओमप्रकाश मोहने, राकेश सोलंकी, भरत खस, विवेक करोसिया, गोकूल करोडे, महेश वर्मा, कालू चौहान, धनलाल सोलंकी, अजय मालवीय, कृष्ण मालवीय, प्रहलाद चौहान, चंदन डागर सहित अन्य मौजूद थे। वहीं इस बैठक में इंदौर जिला प्रभारी एवं उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल भी पहुंचे तो उनकी भी मोर्चा पदाधिकारी और सदस्यों ने अगवानी की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें