उषा नगर स्थित महाराणा प्रताप चौक के राजा गणेशजी की महाआरती और प्रसादी का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता विजेन्द्रसिंह चौहान, भाजपा नेता धीरज खंडेलवाल, राजेन्द्र जायसवाल, कैलाश तोमर, कमलेश पांडे, संतोष तोमर, गोपाल अग्रवाल, रामगोपाल तोमर, संजय चौहान, विक्रांत ठाकुर सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। चेतन ठाकुर ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




