शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

भाजपा अजा मोर्चा ने की कार्यशाला

गुरु रविदास महाराज की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान

अनुसूचित जाति मोर्चा ने कल जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज कैरो, मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, अभियान प्रभारी भूपेन्द्रसिंह केसरी, कैलाश पिपले, वरुण पाल की मौजूदगी रही। सुमित मिश्रा, सूरज कैरो, भूपेन्द्र चौहान ने उद्बोधन भी दिए। नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने बताया कि गुरु रविदास महाराज की जयंती अवसर पर सामाजिक समरसता संकल्प अभियान कल से शुरू किया गया है, जो 20 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे और संत रविदास की सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान 5 चरणों में चलेगा। कलश वंदन, समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान और छात्रावास संपर्क अभियान के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का भाव मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। चंद्रशेखर मालवीय, मुकेश केरो, बबलू वेद, भरत खस, नीतेश खांडेकर, रितेश वीरांग, आशीष शर्मा, जीतू चेलानी, गौरव तिवारी, गुड्डू कुमाऊँ, महेश वर्मा, धन्नालाल सोलंकी, चन्दन डागर, प्रहलाद चौहान, अजय मोरे, दुर्गेश सहित अन्य मौजूद थे। साढ़े 6 माह से चलने वाले इस अभियान में मोर्चा के 35 मंडल की टोलियां और एससी मोर्चा के साथियों के साथ यह बैठक कल हुई। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारी पर चर्चा भी हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें