सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

बंगाल की दो विधानसभा व असम में एक लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

तमिलनाडु में टीवीके व अन्नाद्रमुक को 1-1 सीट पर बढ़त कांग्रेस तीसरे नंबर पर

बंगाल की दो विधानसभा व असम में एक लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। आज सभी जगह मतगणना हो रही है। बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट की मतगणना में भाजपा आगे चल रही है। यहां ममता और कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है। इसी तरह असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। तमिलनाडु की एक सीट पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके और एक सीट पर अन्नाद्रमुक आगे चल रही है। पुडुचेरी में थट्टनचावेंडी विधानसभा सीट पर भी भाजपा गठबंधन एनडीए आगे चल रहा है। असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा लगातार आगे चल रहे हैं। जबकि एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल दूसरे नंबर पर हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा की हालत खराब है और वे तीसरे नंबर हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1