भाजपा आज सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाल रही है। हर बूथ से भाजपा सरकार के लाभ लेने वाले हितग्राहियों को लेकर आईडीए ग्राउंड विजय नगर से रैली के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होने वाले थे वे और कहीं व्यस्त होने से नहीं आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन कार्यक्रम भी भाजपाइयों और हितग्राहियों ने सुना। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी आयोजन में पहुंच गए थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




