सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माहेश्वरी महासभा के चुनाव में इंदौर के भरत तोतला रहे विजेता

20 साल बाद मध्यांचल पद पर इंदौरी सफल

माहेश्वरी महासभा के चुनाव में इंदौर के भरत तोतला रहे विजेता

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा संयुक्त मंत्री, मध्यांचल पद पर इंदौर के भरत तोतला गत कई माह से चुनाव लड़ रहे थे। इस पद पर कई प्रदेशों के मतदाताओं को निर्णय करना था। कल यह चुनाव पूरी महासभा के साथ मध्यांचल का भी हुआ। इसमें इंदौर के भरत तोतला ने अहमदाबाद के अनिल सोमानी को पराजित किया। जीत के बाद भी कल सूरत में स्वागत हुआ और आज सुबह जब तोतला इंदौर पहुंचे तो उनका ट्रेन से लेकर उनके निवास तक स्वागत हुआ, जो अभी भी जारी है। इंदौर में 20 साल बाद महासभा के पद पर सफलता मिली है। पूर्व में अशोक ईनानी महासभा के संगठन मंत्री और उसके पूर्व अशोक डागा भी इस पद पर रह चुके हैं उसके और पहले कई पदाधिकारी बने। महासभा मध्यांचल के उपसभापति पद पर दिनेश राठी विजेता रहे। वहीं महासभा के सभापति में संदीप काबरा और महामंत्री पद पर राजकुमार काल्या विजेता रहे। अर्थ मंत्री नारायण राठी और संगठन मंत्री विजय राठी विजेता रहे। 5 अंचल में अलग- अलग मतदान हुआ था और इन सभी अँचल के चुनाव की संख्या जोड़कर कल रात निर्णय हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें