मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन भाजपाइयों ने किया। भाजपा नेता और नानूराम कुमावत ने बताया कि विधानसभा 5 में अपनी माता के नाम एक…

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन भाजपाइयों ने किया। भाजपा नेता और नानूराम कुमावत ने बताया कि विधानसभा 5 में अपनी माता के नाम एक पौधा लगाने का अभियान माधवराव सिंधिया प्रतिमा के पीछे बंगाली चौराहा पर किया गया। भाजपाई, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और रहवासियों ने इस पौधारोपण में शिरकत की। मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुमित मिश्रा, नानूराम कुमावत, राजेश उदावत, राजेश सोलंकी, प्रणव मंडल, नितेश पालीवाल, अजय कोटिया, राकेश जैन, विकास यादव, बंसीलाल पुरोहित, मुद्रा शास्त्राी, होलासराय सोनी, राघवेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें