इंदौर। आज दोपहर 2.30 बजे से बोहरा कॉलोनी, गांधीनगर मेट्रो स्टेशन के पास, सुपर कॉरिडोर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर में 21 लाख पौधे लगाने के वृहद महाअभियान के अंतर्गत संतों-महंतों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में भाजपाई पौधारोपण करेंगे। प्रमुख रूप से कैलाश विजयवर्गीय, शंकर लालवानी, पुष्यमित्र भार्गव, आकाश विजयवर्गीय, सुमित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संत, रहवासी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय कलमकार मंच
राष्ट्रीय कलमकार मंच की बैठक 27 अगस्त गुरुवार को दोपहर 4 बजे इंडियन कॉफी हाउस, रीगल तिराहा पर होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




