हॉल में कलश के पूजन के साथ होगा। साधु-संतों और भाजपाइयों की मौजूदगी रहेगी। संत की जन्म स्थली काशी से पवित्र माटी भोपाल पहुंची और भोपाल से यह माटी इंदौर पहुंची। माटी की अगवानी की गई, अब यह पवित्र माटी 35 मंडलों में कलश के माध्यम से पहुंचेगी, जहां पूजन वंदन भी होंगे। इन कलश को सभी 35 मंडलों में पहुंचाया जाएगा। कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत के समरसता संदेश को भी जन-जन तक भाजपा पहुंचाएगी। कलश यात्रा पूरे देश और प्रदेश में भाजपा द्वारा निकाली जा रही है इसी कड़ी में कल शाम पूजन वंदन के बाद गांधी हॉल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा प्रभारी की जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भूपेन्द्र केसरी और अजा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान को दी है। इंदौर के जनप्रतिनिधि कल कलश यात्रा के पूर्व पूजन में भी मौजूद रहेंगे। कलश भोपाल से इंदौर के भाजपा नेताओं ने ग्रहण किए थे। कल कलश पूजन के बाद 35 मंडलों में यह कलश पहुंचेंगे और सभी मंडल में कलश वंदन यात्रा कल 21 से 29 अगस्त तक निकाली जाएगी। मंडल के सभी वार्डों के प्रत्येक मंदिरों, मठों, आश्रमों, मोहल्लों, प्रत्येक गली, सभी समाजों के बीच हर घर, घर घर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान साधु संतों का सम्मान भी किया जाएगा और संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




