शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि इंदौर के 85 वार्डों में गठन और नियुक्ति प्रमाण-पत्र देने का क्रम जारी है। साथ ही संगठनात्मक चर्चा भी वार्डों की बैठक के दौरान हो रही है। बूथ स्तर तक कांग्रेस की मजबूती पर बात होती है और वहां भी सभी वार्डों के बूथ पर नियुक्ति की जाना है। पहले ब्लॉकों की बैठक और नियुक्ति हो चुकी है, केवल एक ब्लॉक विधानसभा 1 के अध्यक्ष धर्मेन्द्र मौर्य वाला बचा है, जहां भी जल्द बैठक होने वाली है। कल से वार्डों की बैठक शुरू होने की बात चिंटू चौकसे ने बताई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




