न.प्र.)। विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 40 के अंतर्गत आने वाली गोयल विहार कॉलोनी में क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर सालों पुराने क्षतिग्रस्त बगीचे की बजाय अब नवीन गार्डन के निर्माण की सौगात मिलने वाली है। जिसके अंतर्गत विधायक महेंद्र हार्डिया और क्षेत्रीय पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार के अथक प्रयासों से क्षेत्र की जनता के लिए 40 लाख रुपए के आसपास खर्च कर गोयल विहार कॉलोनी में एक नवीन बगीचे का निर्माण किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के रहवासियों के लिए ग्रीन स्ट्रीट सिंगल पाथवे के साथ अन्य सौंदर्य करण और विकास कार्य होंगे जिसमें सब कुछ नया होगा।
बच्चों से लेकर बड़ों को मनोरंजन की मिलेंगी
सुविधा- जॉन अध्यक्ष एवं वार्ड 40 के पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार ने बताया पहले चरण में करीब 40 लाख रुपए की लागत से गोयल विहार कॉलोनी के सालों पुराने बगीचे को नया करने के लिए यहां आकर्षक नया पाथवे बनाया जाएगा। आसपास के निवासियों के लिए बगीचे में आकर्षक दिखने वाली मजबूत रंगीन बेचें लगाकर बैठक की व्यवस्था की जाएगी। हरियाली के लिए आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। नए बगीचे में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कर रोशनी के लिए दो दर्जन से ज्यादा नए डेकोरेटिव इलेक्ट्रिक पोल लगाकर संपूर्ण बगीचे में रोशनी की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले-चकरी और फिसल पट्टी के साथ खेल के अन्य उपकरण होंगे। युवा और महिलाओं के लिए सेहत बनाने के लिए विधायक हार्डिया की निधि से जिम के आधुनिक उपकरण लगवाए जाएंगे। निगम सहयोग से बगीचे में घूमने आने वाले सीनियर सिटीजन के लिए बगीचे में आराम से बैठने के लिए छत वाले आकर्षक झूले लगवाए जाएंगे। क्षेत्र के सीनियर सिटीजन बारिश के मौसम में भी बगीचे में आराम से बैठ सकेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




