शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कल गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को विराजित किया गया। आरती और प्रसादी का आयोजन भी हुआ। घर पर पूजन और रास्ते में गणपति के आयोजन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष व्यस्त रहे वे जब तक गांधी भवन पहुंचे तब तक पूजन पूर्ण हो चुका था। शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल और चिन्टू चौकसे के दोनों बेटे सहित अन्य मौजूद रहे। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में भी बाबा की स्थापना कर आरती की गई और प्रसाद का वितरण भी किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




