सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

ब्लेक-डे में बांधी जाएगी पट्टी, कई कांग्रेसी भी पहुंचेंगे काली ड्रेस में

शहर कांग्रेस ने आज देश और प्रदेश में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद आज शाम 5 बजे बड़ा गणपति चौराहा से टोरी कार्नर…

शहर कांग्रेस ने आज देश और प्रदेश में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद आज शाम 5 बजे बड़ा गणपति चौराहा से टोरी कार्नर मल्हारगंज तक पैदल मार्च का निर्णय लिया है। इसकी सूचना सोशल मीडिया से कांग्रेसियों को दे दी गई है। बड़ा गणपति पर आने वाले कांग्रेसियों को ब्लेक पट्टी बांधी जाएगी और काली पट्टी बांधकर कांग्रेसी पैदल मार्च करेंगे। कांग्रेसी टोरी कार्नर पहुंचकर वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग कर उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी करेंगे और वहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया जाएगा। कई कांग्रेसी आज विरोध स्वरूप पैदल मार्च में काले कपड़े पहनकर पहुंचेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें