मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

बड़े कांग्रेस नेताओं ने दिखाई तिलक को श्रद्धांजलि देने में कंजूसी

आज देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बालगंगाधव तिलक की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा था। आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्षद और विधानसभा लड़े…

आज देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बालगंगाधव तिलक की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा था। आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्षद और विधानसभा लड़े उम्मीदवारों के अलावा प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति नजर आई। माल्यार्पण कांग्रेस कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग और संचालन संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने किया। कांग्रेसियों ने अपने बड़े नेताओं के चेहरे को ढूंढने की कोशिश भी की और कुछ को फोन भी लगाए गए। ज्यादातर कार्यक्रम में कांग्रेसी पार्षद नहीं पहुंचे यह चर्चा भी बनी रही। कांग्रेसियों ने कहा कि कार्यक्रम में नहीं आना यह संगठन के लिए कंजूसी है और स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के लिए नहीं आना भी गलत बात है। आज प्रमुख रूप से शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल, आनन्द कासलीवाल, कृपाशंकर शुक्ला, नीलेश सेन शैलू, देवेंद्रसिंह यादव, सुधीर सेठिया, सत्यनारायण सलवाडिया, श्यामसुंदर यादव, प्रमोद द्विवेदी, सुदामा चौधरी, आनन्द जैन कासलीवाल, बादशाह मिमरोट, सुनील पाल, मिथुन यादव, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, किरण जिरेती, तान्या अवस्थी, सुशीला यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

निगम की ओर से कोई नहीं

पहुंचा- पुरानी परम्परा बनी हुई थी कि नगर निगम की ओर से प्रतिमाओं पर जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने कोई ना कोई पहुंचता है। पूर्व में महापौर भी जाते थे, फिर किसी एमआईसी सदस्य को भेजते, अब धीरे-धीरे निगम की ओर से कोई नहीं पहुंचता है, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रा संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर निगम की ओर से किसी को आना चाहिए था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें