शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

बड़बोले भाजपा नगर अध्यक्ष को इतिहास का प्रशिक्षण देगी कांग्रेस

न.प्र.)। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा कई बार अपने ही बयानों में फंस चुके है। एक बार फिर वे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए खुद ही इतिहास के चंगुल…

न.प्र.)। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा कई बार अपने ही बयानों में फंस चुके है। एक बार फिर वे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए खुद ही इतिहास के चंगुल में फंस गए। मिश्रा के बयान के बाद अब कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम एक दिन का प्रशिक्षण देंगे।

मिश्रा ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए वंदे मातरम को लेकर बात कही। इसके बाद वे पूरे आत्मविश्वास के साथ भारत का गलत इतिहास बताने लग गए। उन्होने सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया जबकि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू थे। कांग्रेस के नीलाभ शुक्ला ने तंज कसा और कहा कि भाजपा नेताओं को प्रशिक्षण की जरूरत है, उन्हें देश के राजनीतिक इतिहास की जानकारी देने के लिए एक दिन का प्रशिक्षण शिविर हम लगा देंगे। इधर सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेता लगातार ट्रोल हो रहे है। इधर सोशल मीडिया पर सुमित मिश्रा के लिए कहा जा रहा है कि वे गलत इतिहास भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बता रहे है। उन्हें जानकारी तक नहीं है कि वे गलत बोल रहे है। कुछ कांग्रेसियों ने कहा कि नेहरू परिवार के नाम से परहेज के कारण भी जानबूझकर पहले प्रधानमंत्री का नाम उन्होने गलत बताया और इतिहास को ही गलत बताने की कोशिश की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें