मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

सद्बुद्धि की लगाई अड़ंगा पर गुहार

लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर कई परेशानियां प्रारंभिक दौर से ही सामने आई और कांग्रेस ने नेहरू…

सद्बुद्धि की लगाई अड़ंगा पर गुहार

लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर कई परेशानियां प्रारंभिक दौर से ही सामने आई और कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम का मुद्दा और फिर 10 लाख रु. प्राधिकरण द्वारा रिजनल पार्क की जमीन का किराया लिए जाने और पुलिस वेरिफिकेशन सहित अन्य मुद्दे उठे तो इस पर जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे लाओ के जीतू दीवान और साथियों ने कल गांधी प्रतिमा रीगल तिराहा पहुंचकर सद्बुद्धि की गुहार बापू से की कि शासन और प्रशासन को सद्बुद्धि दें। दीवान ने बताया कि सद्बुद्धि के साथ कुछ देर का सत्याग्रह भी किया गया। जीतू दीवान, आशुतोष मिश्रा, सचिन सेन, नियाजउद्दीन अंसारी, डॉ. खलीकुर रहमान, सफदर नकवी, शेख समीर, शांति मन्ना, लालू पठान, मुकेश हिरवे, सुरेश प्रजापत, हेमंत खंडेलवाल, मित्र धारीवाल, हेमंत खंडेलवाल, ध्यानसिंह चौहान, यूसुफ अली, नरेंद्र अग्रवाल, विजय मेहरा, डॉ. महबूब खान, सुखदेव खरबड़ीकर मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें