मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अल्पसंख्यक मोर्चे की कमान के लिए अखिलेश शाह की दावेदारी

प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर नए समीकरण की चर्चा

जैन समाज को करीब 12 साल पहले अल्पसंख्य का दर्जा मनमोहन सिंह सरकार ने 2014 में अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में दिया था। इन 12 सालों में कई समीकरण राजनीति में भी अल्पसंख्यक खेमे के अन्दर बदले हैं। इस बार भाजपा मुस्लिम समाज के बजाए जैन समाज से जुड़े लोगों को प्रदेश की कमान सौंपना चाह रही है, उसी कड़ी में नया सियासी समीकरण बनते दिख रहा है। इंदौर से जुड़े अखिलेश शाह की दावेदारी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मुखिया के रूप में होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है। शाह अपने पुराने संबंधों को भी भुनाने की जुगत में लगे हैं। भाजपा भी चाह रही है कि अल्पसंख्यक मोर्चा में जैन समाज को प्रदेश का दायित्व सौंपा जाए। भाजपा यही चाहती है कि अल्पसंख्यक मोर्चा से केवल मुस्लिम समाज के नेताओं को ही सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि अब जैन समाज से जुड़े नेताओं को आगे लाया जाए, जैन के बाद भाजपा की रणनीति यही है कि सिख समाज और अन्य अल्पसंख्यक समाज को आगे किया जाए। अभी इसी कड़ी में भाजपा जैन समाज को प्रदेश स्तर पर कमान देने की योजना के समीकरण में अब अखिलेश शाह की दावेदारी मजबूत दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि वक्फ बोर्ड में सनव्वर पटेल की नियुक्ति फिर से हुई है, इसलिए अब अल्पसंख्यक मोर्चा में जैन की नियुक्ति के रूप में अखिलेश शाह का नाम प्रमुखता से सामने आया है। अब देखना है कि शाह अपनी राजनीतिक उड़ान को प्रदेश तक उड़ा पाते हैं या फिर इंदौर तक ही सीमित रह पाते हैं। उम्मीद पूरी बनी है कि शाह अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान संभाल लेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें