प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में ही डेरा डाल रखा है और राहुल गांधी के छात्रों के गूंज कार्यक्रम की कमान अपने हाथ में लेकर बहुत सारे काम बिजलपुर निवास कार्यालय से किए जा रहे हैं। कई बैठकें भी वहीं हो रही है। कल बिजलपुर कार्यालय से विधानसभा प्रभारी और ब्लॉक मंडलम पधाधिकारियों के हस्ते पम्पलेट, कटआउट, स्टीकर सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। रजिस्ट्रेशन हो उसके स्टीकर भी दिए जा रहे हैं। एक वार्ड में 200 सामग्री का बंच दिया जा रहा है। यह सामग्री वार्ड अध्यक्षों के माध्यम से उपयोग में लाई जाएगी। कल गांधी भवन में कोई बैठक का दौर नहीं हुआ, जबकि जिला ने कल महू और सांवेर विधानसभा की बैठक भी ली थी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, विपिन वानखेड़े, अजय रघुवंशी, दौलत पटेल सहित अन्य मौजूद रहे थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




