शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

अहिल्या माता की बड़ी मूर्ति चोइथराम मंडी में स्थापित होगी मुख्यमंत्री को दिया था विधायक वर्मा ने पत्र, तत्काल दिया आदेश

राऊ विधायक के क्षेत्र में चोइथराम मंडी आती है इसमें कच्ची-पक्की मंडी भी रहती है, जिसमें आलू-प्याज, सब्जी, फल रहते हैं और बड़ी संख्या में यहां किसान व्यापारी आते हैं।…

राऊ विधायक के क्षेत्र में चोइथराम मंडी आती है इसमें कच्ची-पक्की मंडी भी रहती है, जिसमें आलू-प्याज, सब्जी, फल रहते हैं और बड़ी संख्या में यहां किसान व्यापारी आते हैं। आम लोग भी सामग्री खरीदने पहुंचते हैं। क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र दिया, जिसमें मंडी के मुख्य द्वार पर इंदौर की कुलदेवी माता अहिल्या की बड़ी मूर्ति स्थापित करने की गुहार लगाई गई। वर्मा ने लिखा कि आर्थिक राजधानी के साथ कृषि व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र मंडी है। इस समय माता की 300वीं जयंती मनाई जा रही है। इसलिए बड़ी प्रतिमा की घोषणा भी हो। उल्लेखनीय है कि चोइथराम मंडी का नाम माता अहिल्याबाई होलकर कृषि उपज मंडी रखा गया है। मुख्यमंत्री ने तत्काल पत्र पर संज्ञान लेकर माता अहिल्या की बड़ी मूर्ति लगवाने की घोषणा की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें