मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अग्रवाल समाजजन चाहते हैं चुनाव शांतिपूर्ण हो

पुलिस शिकायत के चलते मध्यस्थता बैठक भी नहीं हुई

पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अरविंद बागड़ी और कुलभूषण कुक्की भी खामोश है। कुक्की विदेश से आ चुके हैं लेकिन चुप्पी साधे हुए हैं। इधर समाजजन चाह रहे हैं कि कोई विवाद ना हो या फिर राजीनामा हो जाए, वोटिंग नहीं हो तो ज्यादा अच्छा है। कल नामांकन वापसी में भी जो अतिरिक्त फार्म थे वे वापस हो गए हैं। कल फोन पर धमकी का मुद्दा पुलिस आयुक्त कार्यालय तक शिकायत में पहुंचा था, जिसमें कमल अग्रवाल, दिनेश बंसल, राजेश बंसल पम्प, पवन गोयल के खिलाफ शिकायत की गई थी। इस मामले में रावजी बाजार पुलिस को भी जानकारी दी गई है, क्योंकि मामला छावनी अनाज मंडी से जुड़ा हुआ था। इधर जय अग्रसेन खाटू श्याम पैनल के गणेश गोयल, गोविंद सिंघल ने कहा कि वे शांतिप्रिय ढंग से चुनाव प्रचार अभियान कर रहे हैं, लेकिन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इधर संजय गोयल ने कहा कि उन्हें फोन पर नाम वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया, धमकी दी गई। इसीलिए हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ पैनल का कहना है कि दिनेश बंसल इंदौर में ही नहीं थे उनका नाम बेवजह लिया गया है। इधर मदनलाल अग्रवाल गरोठ ने भी समाजजनों को पत्र लिखा और कहा कि चुनाव में जिस तरह का वातावरण बन रहा है वह दिल को व्यथीत करने वाला है, चुनाव एक खेल की तरह होना चाहिए। इधर राजू अग्रवाल ने भी कहा कि समाजजन विचार करके वोट करें। उन्होंने लिखा कि राम ऐरन के बाद जो अध्यक्ष बने उनको जवाब देना चाहिए। फर्म और सोसायटी का हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं हुआ। समाज के नाम पर अलग-अलग बैंक खाते क्यों खोले गए? समाज के नाम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और समाज के नाम पर अपनी दुकान चलाते हैं। कुल मिलाकर चुनावी रण में अग्रवाल समाज का सोशल मीडिया ग्रुप रंगा पड़ा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें