अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लिखा-पढ़ी के बाद मामला पुलिस कमिश्नर कार्यालय और रावजी बाजार थाना तक पहुंचा था। दो पैनल के बीच विवाद में लिखने वाले के अलावा उम्मीदवार और अन्य के खिलाफ भी शिकायतें की गई थी। आपसी आरोप- प्रत्यारोप के बाद वैमनस्यता नहीं बढ़े इसे लेकर आज सुबह से अग्रसेन प्रतिमा नवलखा पर 4 घंटे तक उपवास इसलिए शुरू किया गया कि इस अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में समाजजनों के बीच सौहार्द्र बना रहे, कहीं वैमनस्यता ना आए इसलिए उपवास के माध्यम से आपसी आरोप- प्रत्यारोप और वैमनस्यता से आहत होकर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मदन अग्रवाल गरोठ वाले समाजहित में समाज में बिगड़ते माहौल को सामान्य बनाने, आपसी प्रेम, सद्भाव और सौहार्द्र बनाए रखने के साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की अपील के साथ आगे आए। गरोठ के साथ वासुदेव देवड़ीवाल भी नजर आए। इन दोनों ने महाराजा की प्रतिमा के चरणों में बैठकर उपवास किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




