शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

अग्रवाल समाज चुनाव मतदान में मोबाइल रखकर दिया जाएगा टोकन

स्लीप भी अन्दर नहीं ले जाने दी जाएगी, 11 कार्यकारिणी के नाम याद रखना आसान नहीं, मिलन पार्टी का दौर जारी

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव एकदम समीप आ गए हैं। इसी रविवार 26 जुलाई को सुबह से शाम तक मतदान होगा। चुनाव नियम के अन्तर्गत भोजन-भंडारा को लेकर भी नियम-कायदे बनाए गए थे, फिर भी दोनों ही पैनल मिलन और भोज का आयोजन लगातार कर रही है। कल भी एक पैनल ने महू में तो दूसरी ने स्कीम नं. 71 के रिंगरोड पर मिलन भोज का आयोजन किया था। इधर जानकार बता रहे हैं कि पदाधिकारियों के नाम के बाद पसंद के 11 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम याद रखना संभव नहीं है क्योंकि पैनल के अनुसार समर्थकों को वोट डालना है। इस बार चुनाव अधिकारियों की हिदायत है कि नामों की पर्ची अन्दर नहीं ले जाने दी जाएगी, अन्दर मोबाइल भी नहीं ले जाने दिया जाएगा, टोकन देकर मोबाइल रखवा लिया जाएगा। मतदान स्थल के बाहर बैनर-पोस्टर भी नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अब सारा प्रचार पम्पलेट और बैज से ही हो सकेगा। दोनों पैनल ताकत लगा रही है और दोनों पैनल जीत का दावा भी कर रही है। इधर समाजजनों ने अलग-अलग पदाधिकारियों के जीत के दावे भी शुरू कर दिए हैं। अध्यक्ष पद पर एक और महामंत्री पर भी एक नाम अलग-अलग पैनल की जीत का बताया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें