मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अग्रवाल समाज की दोनों पैनल का प्रचार जारी

एक पैनल ने किए वादे, तो दूसरी पैनल ने कराया मंगल पाठ

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में दोनों पैनल जय अग्रसेन खाटूश्याम पैनल और अग्रसेन सनातन पैनल जीत के लिए दम लगा रहे हैं। उम्मीदवार एक तरफ प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अपने समर्थकों से फोन भी लगवा रहे हैं, सोशल मीीडिया पर प्रचार भी हो रहा है। दोनों पैनल के उम्मीदवार अग्रवाल बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर पर वोट की गुहार लगा रहे हैं, बड़े वोट बैंक में सेंध लगाने की जुगत भी की जा रही है। कल जय अग्रसेन सनातन पैनल ने दादी माँ का मंगल पाठ वाचिका ममता गर्ग के श्रीमुखेस कच्छपाटीदार धर्मशाला में करवाया, बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। वहीं जय अग्रसेन खाटूश्याम पैनल ने प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की और अपने आगामी कार्यक्रम की योजना भी बताई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें